खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा: पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर औड़ी-शक्तिनगर सड़क मरम्मती की माँग

सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के सभासद पंकज कुमार मौर्या ने अधिशासी अभियंता/अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (PWD) को पत्र लिखकर औड़ी- शक्तिनगर राज्य मार्ग (SH-5A) संपर्क मार्ग पर स्ट्रीट लाइट,नाली मरम्मत,पटरी सुधार एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर मांग की है। उन्होंने उनके पत्र लिखकर औड़ी-शक्तिनगर राज्य मार्ग (SH-5A) संपर्क मार्ग,जो रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-39) को जोड़ता है,पर कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।
मार्ग के किनारे की पटरी (पटेरिया) जगह- जगह गड्ढायुक्त एवं क्षतिग्रस्त हो चुकी है। साथ ही सड़क किनारे बनी नालियां भी टूटी हुई हैं,जिसके कारण वर्षा एवं अन्य दिनों में सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अतिरिक्त,उक्त मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था नहीं है। रात्रि के समय अंधेरा रहने के कारण कई बार राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नियमित साफ-सफाई के अभाव में भी क्षेत्र में गंदगी की समस्या बनी रहती है।अतःआपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था, टूटी नालियों की मरम्मत,गड्ढायुक्त पटरी का सुधार तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था शीघ्र कराने की कृपा करें, जिससे आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने