अनपरा/सोनभद्र। बिजली की अघोषित कटौती पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा डॉ रवि गोंड बड़कू के नेतृत्व में विद्युत विभाग खंड अनपरा एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से आपूर्ति संचालित किए जाने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से सपाइयों ने एसडीओ को अवगत कराते हुए मांग कि है कि अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र में लगातार हो रहे अनियमित बिजली
कटौती से उर्जांचल जनता त्रस्त है। कुछ महीनों से जहां गर्मी का प्रकोप है वहीं अब उमस भरी गर्मी का मौसम जारी है ऐसे में अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र में आय-दिन लगातार बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। हालत ये है कि रोस्टर कटौती के अलावा भी दिन में कई बार दिन हो या रात बिजली कट जा रही है जिससे आम जनमानस को अनेकों प्रकार की बिजली संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है साथ ही कई जगह अचानक लोड बढ़ने एवं बिजली बिल बढ़कर आने जैसी समस्या भी आ रही है जिससे स्थानीय जनता अत्यंत परेशान है। अनियमित बिजली कटौती एवं उपभोक्ताओं के लोड की जांच सत्यापन करने उपरांत ही लोड बढ़ाने व बढ़े हुए बिल की शिकायत मिलने पर जांच कराने उपरांत ही बिल जमा कराया जाये जिससे उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रवि गोंड बड़कू,नगर अध्यक्ष मो.फुलिल खान, सभासद जैनुल उर्फ जोनी, सभासद रंजन यादव, पंकज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।