अनपरा/सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मिली जानकारी के अनुसार थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी प्रदीप पाल पुत्र भागवत पाल,निवासी ग्राम पोड़ी,थाना गढ़वा,जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश,उम्र लगभग 22 वर्ष को आज शनिवार 11 जुलाई को लोझरा चढ़ाई क्षेत्र से गिरफ्तार कर चलान किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादिनी द्वारा थाना अनपरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था कि अभियुक्त ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के उपरांत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-उ.नि.जितेन्द्र कुमार यादव, उ.नि.अशोक सिंह,हे.का.रामु राजभर,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।