महिला को ब्लैकमेल कर पांच लाख की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पूर्व में भी आईटी एक्ट एवं ब्लैकमेलिंग के मुकदमे दर्ज

शक्तिनगर/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर पांच लाख की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2026,धारा 351(2), 352,308(5), 319(2),336(3), 336(4),61(2)(क) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख की मांग करने वाले अभियुक्त दीपक शाह पुत्र चंद्रबली शाह, निवासी माजन खुर्द, थाना नवानगर, जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश,उम्र लगभग 26 वर्ष को आज शनिवार 11 जुलाई को दुद्धीचुआ एनसीएल स्टेडियम के पास मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
01- मु0अ0सं0- 54/2025,धारा 351(2), 352 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट,थाना शक्तिनगर,जनपद सोनभद्र।
02- मु0अ0सं0- 136/2025,धारा 318(4), 319(2), 336(3), 351(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट,थाना शक्तिनगर,जनपद सोनभद्र।
03-मु0अ0सं0- 134/2026,धारा 351(2), 352, 308(5),319(2), 336(3), 336(4), 61(2)(क) बीएनएस, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय,
उ.नि.रंजीत कुमार,
हे.का.दिनेश कुमार,
का.अमृतलाल थाना शक्तिनगर सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने