अनपरा/सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. -179/2026 धारा 137(2), 87,65(1) BNS व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित आरोपी अनिल कुमार पुत्र सुरज राम,निवासी कोलगेट झुलनटाली रेनूसागर,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,उम्र करीब 23 वर्ष को शुक्रवार 28 अगस्त को समय 20:11 बजे मुखबिर खास की सूचना पर कहुआ नाला रेलवे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज शनिवार 29 को चालान किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ.नि.जयशंकर राय,चौकी प्रभारी रेनुसागर,हे.का कमलेश सिंह यादव,
हे.का.विजय कुमार,थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।