एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन:परियोजना प्रमुख ने कहा-खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं

शक्तिनगर/सोनभद्र। हॉकी के महान खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच खेल,स्वास्थ्य,फिटनेस तथा टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः6:30 बजे टाउनशिप स्थित अंबेडकर भवन में हुआ। इस अवसर पर ई.प्रभाकरा राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक,एनटीपीसी सिंगरौली एवं श्रीमती ई.निर्मला राव,अध्यक्षा, वनिता समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। ई. प्रभाकरा राव ने अंग्रेजी में राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ दिलाई,जबकि सी.एच.किशोर कुमार, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण ने हिंदी में शपथ दिलाई।
इस अवसर पर श्री राव ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा टीम भावना,नेतृत्व और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। एनटीपीसी सिंगरौली में हम अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को सदैव प्राथमिकता देते हैं। मेरा विश्वास है कि नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियां न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती हैं,बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा, बेहतर समन्वय और उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी बढ़ावा देती हैं। मैं सभी कर्मचारियों एवं परिवारजनों से आह्वान करता हूं कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ,सक्रिय एवं ऊर्जावान जीवनशैली अपनाएं।
शपथ के पश्चात अंबेडकर भवन से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, अधिकारियों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के माध्यम से खेल,फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा प्रतिभागियों ने खेल भावना एवं टीमवर्क के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारियों में सुनील कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक परियोजना अभियांत्रिकी, सौमित्र घोष, महाप्रबंधक अनुरक्षण ऐश डाइक प्रबंधन,ए.के. सिंह, महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएँ, अरविंद कुमार, सीआईएसएफ उप कमांडेंट,तरुण दत्ता, सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ फायर सिद्धार्थ मण्डल,अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वनिता समाज की सम्माननीय सदस्याएं,एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवारजन तथा यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधि गोपाल तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
समारोह का आयोजन सिद्धार्थ मण्डल,अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के क्रम में केन्द्रीय विद्यालय,शक्तिनगर टाउनशिप में भी साइकिल रैली एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फिटनेस, खेल भावना एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया।
 इस अवसर पर कार्यक्रम में ई. प्रभाकरा राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक,एनटीपीसी सिंगरौली,ए.के. सिंह, महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएँ, श्री सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन, डी.एन.पाण्डेय,उप महाप्रबंधक टीएडी- सिविल तथा रजत गर्ग,उप महाप्रबंधक टीएडी-इलेक्ट्रिकलI
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल भावना को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से सितंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन की भी योजना बनाई गई है। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,टीम भावना,अनुशासन एवं आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के साथ- साथ फिटनेस के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने