उड़ीसा से लखनऊ जा रहा था 28 लाख का गांजा:सोनभद्र पुलिस ने किया बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन शुद्धि के तहत मिली सफलता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से उड़ीसा से लखनऊ के मटियारी/चिनहट क्षेत्र में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा 53 बण्डलों में कुल 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख,तस्करी में प्रयुक्त बरना कार संख्या UP42CE6539, अनुमानित कीमत 7 लाख, एक एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 10,000 की एटीएम निकासी से संबंधित पर्ची बरामद की गई है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
 आज मंगलवार 01सितम्बर को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा म्योरपुर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज की ओर से आ रही सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया,परन्तु चालक कार को तेज गति से लेकर रजखड़ की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर रजखड़ घाटी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया तथा चालक को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए अभियुक्त ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह की निशानदेही पर वाहन की डिग्गी से खाकी रंग के टेप में लिपटे 53 बण्डलों में कुल 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी एवं फील्ड यूनिट की उपस्थिति में बरामदगी की कार्रवाई की गई। अभियुक्त के कब्जे से एक एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 10,000 की एटीएम निकासी से संबंधित पर्ची भी बरामद हुई। वाहन को आवश्यक कागजात न होने के सीज किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह से पूछताछ में प्रकाश में आया कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर उड़ीसा के बोध क्षेत्र से गांजा खरीदकर झारखण्ड एवं छत्तीसगढ़ के रास्ते सोनभद्र होते हुए लखनऊ के मटियारी एवं चिनहट क्षेत्र में ले जाकर बेचने का कार्य करता है। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि इस बार वह अपने साथियों के साथ उड़ीसा के बोध क्षेत्र से 53 बण्डल गांजा खरीदकर लखनऊ के मटियारी/चिनहट क्षेत्र में सप्लाई करने के उद्देश्य से ला रहा था,तभी थाना दुद्धी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के अनुसार तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी उसके साथी का है। तस्करी में संलिप्त सभी लोग आपस में व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से संपर्क करते हैं।
पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं उड़ीसा से सोनभद्र होते हुए लखनऊ के मटियारी/चिनहट तक संचालित अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह पुत्र नकुल उर्फ संदीप सिंह,उम्र करीब 25 वर्ष,निवासी अलीपुर, थाना कासिमपुर,तहसील संडीला,जनपद हरदोई।
बरामदगी का विवरण-
53 बण्डलों में कुल 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख। VERNA कार संख्या UP 42 CE 6539  अनुमानित कीमत 7 लाख।
एक एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन।
10,000 की एटीएम निकासी से संबंधित पर्ची।
कुल अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह,थाना दुद्धी।
निरीक्षक नागेश सिंह,एसओजी/सर्विलांस प्रभारी मय टीम। उ.नि.संजय सिंह,थाना दुद्धी,
उ.नि.हरिकेश राम आजाद,थाना दुद्धी सहित मय पुलिस टिम।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने