थाना अनपरा पुलिस का सुपर फास्ट एक्शन:डेढ़ घंटे में बरामद कि गुम हुई सोने की चेन,महिला की चेहरे पर लौटी मुस्कान

अनपरा/सोनभद्र। तत्परता की मिसाल कायम करते हुए थाना अनपरा पुलिस ने महिला की गुम हुई सोने की चेन को डेढ़ घंटे के अंदर तलाश कर महिला को वापस लौटाई।
प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि आज सोमवार को समय करीब 16:30 बजे उर्मिला देवी पत्नी ब्रजनाथ मधोशी,निवासी परासी,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,उम्र करीब 50 वर्ष ऑटो से परासी से काशी मोड़,अनपरा आ रही थीं। काशी मोड़ पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि उनकी सोने की चेन कहीं गिर गई है अथवा खो गई है।
महिला द्वारा तत्काल थाना अनपरा पर सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो में सोने की चेन की तलाश की गई। सोने की चेन ऑटो में गिरी हुई बरामद कर ली गई तथा उसे सुरक्षित रूप से महिला के वापस लौटाए दी गई।
अपनी खोई हुई सोने की चेन वापस पाकर महिला द्वारा अनपरा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
तलाश/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक  प्रणय प्रसून श्रीवास्तव,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,हे.का.शशि भूषण,का.अजीत कुमार,म.का. माला,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने