सोनभद्र। बीना कृष्णशिला परियोजना मैदान में जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में जनपद स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ। प्रथम मैच अम्बेडकर क्लब ओबरा व हिण्डाल्को रेनूकूट के मध्य खेला गया।इस मैच में अम्बेडकर क्लब ओबरा ने हिण्डाल्को रेनूकूट को 2/1 से पराजित कर अम्बेडकर क्लब ओबरा विजेता बनी। कल का मैच बीना व चोपन अनपरा एवं दुद्धी के मध्य खेला जाएगा।इस खेल में जनपद की कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इस खेल का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के द्वारा किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि की भूमिका में मनोज सिंह बीएमएस महामंत्री,जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम,मण्डल अध्यक्ष शक्तिनगर देवेन्द्र गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा,संजय तिवारी,विकास जैसवाल, श्याम सुंदर पाठक भी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने मैदान में खेल रहे सभी खिलाड़ियों का सराहना और उत्साह वर्धन किया।वहीं इस मौके पर जिला फुटबाल संघ सोनभद्र के सचिव मुजफ्फर अली, सुजीत कुमार,अरविंद कुमार यादव,मीडिया प्रभारी श्याम पाठक,राष्ट्रीय खिलाड़ी अवधेश सिंह,अनील कुमार सिंह के साथ संघ के और भी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस खेल का संचालन जिला फुटबाल संघ सोनभद्र के उप सचिव अनिल कुमार तिवारी (गुड्डू) के द्वारा किया गया। वही इस खेल के मौके पर खेल मैदान में राहुल यादव, इंग्लेंश कुमार,साहबाज खान,संजय यादव, साथ सैकड़ो की संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे।
बीना में आयोजित हुई जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता:उद्घाटन मैच में ओबरा ने रेनूकूट को 2/1 से हराया
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0