सोनभद्र। म्योरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में किसान धान की फसलों के लिए यूरिया के लिए सहकारी समितियों में लंबी लाइनों में धक्का मुक्की करने को विवश है,गुरुवार को आरंगपानी,म्योरपुर में पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण होने पर भी अव्यवस्था फैली,महिलाओं में मार पीट व तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले शांति भंग में चालान भी किया,किसानों को मात्र एक बोरी ही यूरिया का वितरण किया जा सका,इन स्थितियों का लाभ कतिपय खाद बीज विक्रेताओं द्वारा उठाया जा रहा था,महंगे दर पर यूरिया बिक्री की शिकायत किसानों द्वारा उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव से की,शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार को मौके पर भेजा जहां किसानों ने नौ सौ रुपए प्रति बोरी यूरिया बिकने की बात कही,नायब तहसीलदार द्वारा दुकानदार धर्मेंद्र को म्योरपुर पुलिस के हिरासत में भेज दिया, समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था,विक्रेता पुलिस हिरासत मे था।नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत मिली थी कि खाद स्टोर कर के रखा गया था और ब्लैक में बेचा ज्ञानेंद्र जा रहा था लगभग 230 बोरी जिसके बाद कार्यवाही की गई इस दौरान कृषि विभाग से जीतेन्द्र कुमार,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार,म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे आदि मौजूद रहे।
Sonbhadra news:खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त,एक विक्रेता पुलिस हिरासत में..
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0