अनपरा/सोनभद्र।आज डीएवी पब्लिक स्कूल,परासी में एनसीसी. 101वीं बटालियन,मीरजापुर वाहिनी से कर्नल मौलिक चंद्रा का आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना दुबे ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। उन्होंने एन सी सी कैडेट्स के नामांकन में वृद्धि पर प्रसन्नता सहित संतोष ज़ाहिर करते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा एनसीसी सहभागिता को प्रमुखता देने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त कैडेटों को उनके कर्तव्य के प्रति आगाह किया और सच्चे मार्ग पर चलते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ एनसीसी कैडेट्स को यह भी अवगत कराया कि उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल पालमपुर से शिक्षा प्राप्त की है और उसी स्कूल में कारगिल के हीरो शहीद कर्नल विक्रम बत्रा भी पढ़ते थे। शहीद विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगती को प्राप्त हुए। वे उनके सहपाठी रहे हैं। इस मौके पर संचालन विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक शिशिर श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक एसआर दास और श्रीमती प्रिया सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।
कर्नल मौलिक चंद्रा ने किया डीएवी पब्लिक स्कूल परासी का दौरा, एनसीसी कैडेट्स को दिया मंत्र
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0