अनपरा/सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के कहुंआ नाला अर्जुन छठ घाट पर आज बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। शाम 3 बजे से रंगोली प्रतियोगिता के साथ 11 हज़ार दीपो से जगमग होगा अर्जुन छठ घाट प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी देव दीपावली भव्य आयोजन किया जा रहा है। अर्जुन छठ घाट अर्जुनोत्सव महिला समिति के संयोजिता नीलू राय ने बताया की विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी देव दीपावली के अवसर पर अुर्जनोत्सव महिला समिति के सौजन्य से अर्जून छठ घाट कहुआनाला पर आज बुधवार को दोपहर से रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता दो चरणों मे होगी 9 वर्ष से 14 वर्ष प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण 15 वर्ष से 22 वर्ष उम्र के बच्चे प्रतिभागी भाग ले सकते है जिसमे रंगोली साम्रगी समिति द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जो की निशुल्क रहेगा। उक्त प्रतिभागियों को रंगोली दिया से सजाना होगा। दिया,तेल,बाती अर्जुनोत्सव महिला समिति द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगिता के अंत में 5 बजे रंगोली विजेता का पुरस्कार के लिए नाम घोषित किया जाएगा। देव दीपावली एवं रंगोली प्रतियोगिता के समापन के बाद रात 8 बजे समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान अर्जून छट घाट अुर्जनोत्सव महिला समिति अध्यक्षता माया खण्डेवाल, सह संयोजिका रेनू अग्रवाल,निर्देशिका रीता सक्सेना,महामंत्री अलका भटनागर,सुमन विश्वकर्मा, रागनी राय,सौम्या राय सहित महिला समिति के सभी सदस्या उपस्थित रहेंगी।
कल देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमगाएगा कहुआ नाला अर्जुन छठ घाट:रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0