अनपरा में श्री शनिदेव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शोभायात्रा

सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर-14 मालवीय नगर कहुआ नाला स्थित पीपल के पेड़ के समीप आज शनिवार को न्याय के देवता श्री शनिदेव महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह श्रद्धा उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतिमा स्थापना से पूर्व नगरवासियों द्वारा नगर भ्रमण कराया गया। भक्तिमय माहौल में शोभायात्रा के दौरान महिलाओं की टोली भक्ति गीतों में डूबी रही। सूर्य पुत्र शनि देव की आराधना को विशेष महत्व प्राप्त है और जीवन में कल्याण व शांति प्रदान करने वाले देवता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा मानी जाती है। श्री शनिदेव प्रतिमा का स्थापना एवं निर्माणकर्ता बजरंगी सिंह चौहान बताया कि काफी दिनों से नगर वासियों कि इच्छा थी कि इस स्थान पर शनिदेव महाराज की प्रतिमा का स्थापना किया जाए। शनिदेव महाराज की कृपा से नगर वासियों कि इच्छा पूरी हुई। उन्हों ने बताया कि इस प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष में कल रविवार को दो बजे भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने