कल 18 मार्च को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव:श्री श्याम भक्त मंडल अनपरा के तत्वावधान में आयोजित

अनपरा/सोनभद्र। श्री श्याम भक्त मंडल अनपरा के तत्वाधान में 8 वॉ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन 18 मार्च बुधवार को किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम अनपरा परियोजना के आवासीय कालोनी स्थित मिनिस्ट्रियल क्लब में आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव में शाम 6 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार भगवान श्री श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण झांकी भी सजाई जाएगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार एवं मित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर भजन संध्या का लाभ उठाएं और भगवान श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने