राठौर समाज की आवश्यक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा:समाज की अनदेखी पर जताया चिंता

संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट 
मोहम्मदी/खीरी। शनिवार को स्वजातीय बंधुओं की एक आवश्यक बैठक राम रतन राठौर के निज निवास पर आहूत हुई। बैठक में होली मिलन समारोह आयोजन की उपलब्धियों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई जिसमें उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं ने बारी बारी से अपने अपने विचार व्यक्त किए और सभी लोगों ने होली मिलन समारोह को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए राजीव राठौर का धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी इसी प्रकार से होली मिलन समारोह का आयोजन होता रहेगा जिसका सभी ने स्वागत किया। उसके उपरांत नगर पालिका परिषद मोहम्मदी में जो अभी नामित सभासदों की सूची जारी हुई है उसमें राठौर समाज को अनदेखा किया गया है जो अत्यंत ही निंदनीय है राठौर समाज इसकी घोर निंदा करता है और भविष्य में राठौर समाज अपनी भूमिका के संबंध में पूर्ण स्वतंत्र है जैसा समाज फैसला करेगा हम सभी स्वजातीय बंधु उस फैसले पर आगे की रणनीति पर अमल करेंगे अंत में मीटिंग में आए हुए सम्मानित स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने