अनपरा/सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड 8 स्थित किंडरगार्टन पब्लिक स्कूल डिबुलगंज में आज मंगलवार को सुंदर कांड रामायण पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक किंडरगार्टन पब्लिक स्कूल के प्रबंधन धनंजय श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव और स्कूल के प्रधानाचार्य बबिता श्रीवास्तव के अगुवाई में इस धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धनंजय श्रीवास्तव ने बताया कि चैत नवरात्रि के अवसर पर सुंदर कांड रामायण पाठ भजन संध्या का उर्जांचल के प्रसिद्ध गायक कपूर चंद्र के टीम द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, बृजेश सिन्हा,कमल कुमार, बालगोविंद गुप्ता,ओमप्रकाश जायसवाल,बैद्यनाथ मदेसिया, पंकज मिश्रा,वीके सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
किंडरगार्टन पब्लिक स्कूल डिबुलगंज में सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ भंडारे का आयोजन
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0