सोनभद्र। आम आदमी पार्टी सोनभद्र के जिला कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी विनोद वर्मा के निधन पर पार्टी और अनपरा परिक्षेत्र में शोक की लहर है। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने बताया कि आम आदमी पार्टी,सोनभद्र परिवार के लिए अत्यंत दुखद खबर है। पार्टी के वरिष्ठ साथी एवं जिला कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा जी का आज लखनऊ वेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। पार्थिव शरीर को अनपरा निवास पर लाया जा रहा है। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। विनोद वर्मा जी एक समर्पित,ईमानदार और जमीनी कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी को जिले में मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की। उनका सरल स्वभाव और संगठन के प्रति निष्ठा सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा थी।
आम आदमी पार्टी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम सहित समस्त जिला इकाई ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर/तथागत बुद्ध दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।