सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान रखते हुए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी थाना रायपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।
निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को प्रभारी थाना कोन से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।
निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को प्रभारी थाना चोपन से प्रभारी थाना कोन नियुक्त किया गया।
निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना रायपुर नियुक्त किया गया।
निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता को पी.आर.ओ.पुलिस अधीक्षक से प्रभारी थाना चोपन नियुक्त किया गया।