अनपरा/सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा ने ठेकेदार पीयूष सिंह 38 वर्षीय ने अनपरा कॉलोनी अपने आवास में फांसी लगाकर की खुदकुशी कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के माता-पिता अपने पैतृक निवास सैदपुर गाजीपुर से अनपरा के लिए रवाना हो गए हैं।
अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक पीयूष सिंह पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी अनपरा कॉलोनी,नगर पंचायत में ठेकेदारी का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी और लगभग 12 वर्षीय एक पुत्र है। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। और वर्तमान में न ही किसी के विरुद्ध कोई आरोप- प्रत्यारोप सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।