क्राइम जासूस कि पत्रकार रेशमा खानम ने रेनुसागर चौकी में लिखित शिकायत देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला अकबर अली पुत्र अनवर अली आए दिन उनके साथ गाली- गलौज करता था तथा अभद्र टिप्पणी कर परेशान करता था। महिला ने आरोप लगाया कि कई बार समझाने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थीं। महिला पत्रकार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रेनुसागर चौकी प्रभारी जय शंकर राय ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अकबर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।