सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एमएम बीसीबी मार्ग किमी- 39 से बनवासी कल्याण आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक 14 किमी लंबी, 54.10 करोड़ की सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क की धीमी प्रगति पर को देखते हुए दो सहायक अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि।
चार अवर अभियंताओं के वेतन पर रोक लगाते हुए,ठेकेदार पर 20 लाख की पेनल्टी लगाई।
दो माह में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश ओर गुणवत्ता एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित के महत्वपूर्ण विकास कार्यों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।