साइबर ठगी के 67 हजार सात सौ रुपये थाना अनपरा पुलिस ने कराये वापस,पीड़ित ने ली राहत की सांस

अनपरा/सोनभद्र। जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा साइबर धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई है। पीड़ित रवि प्रजापति पुत्र राम विशाले प्रजापति, निवासी डिबुलगंज,थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी।
थाना प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया तथा धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि को होल्ड कराया गया। इसके उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए सड़सठ हजार सात सौ बहत्तर रुपये एवं उनतालीस पैसे की धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।
बताते चलें कि धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,क्षेत्राधिकारी पिपरी तथा थाना अनपरा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
वापस कराई गई धनराशि:67, 772.39
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम- राजेश जी चौबे,थानाध्यक्ष,थाना अनपरा, हे.का.आनंद मोहन बिन्द,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने