डीएवी पब्लिक स्कूल,बीना में महात्मा गांधी की जयंती पर 'रन फॉर डीएवी' का भव्य आयोजन

बीना/सोनभद्र।डीएवी पब्लिक स्कूल,बीना में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में "रन फॉर डीएवी" कार्यक्रम के अंतर्गत दो किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि अजीत सिंह तोमर वरिष्ठ प्रबंधक, एचआर एवं विशाल कुमार सिंह वरिष्ठ अधिकारी,एचआर ने प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार पाठक की उपस्थिति में खेल प्रशिक्षक सुश्री गुलफशा सिद्दीकी के मार्गदर्शन में हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार पाठक ने की। दौड़ के उपरांत सीसीए प्रभारी अर्चना वर्मा के निर्देशन में महात्मा गांधी के प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम" का सामूहिक गायन किया गया। अंत में प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार पाठक ने गांधी जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने