खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,चार वाहन जब्त,एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा के नेतृत्व में, खनिज विभाग व थाना ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार दो अगस्त को खनन क्षेत्र बिल्ली मारकुंडी में चेकिंग के दौरान चार खनिज लदे वाहनों को बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया। वाहन चालकों से परिवहन प्रपत्र मांगे जाने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर थाना ओबरा पर निम्न विवरण के अनुसार अभियोग पंजीकृत किए गए।
1-वाहन संख्या: UP64BT3314 (हाइवा)चालक नाम व पता अज्ञात
वाहन स्वामी:नाम व पता अज्ञात
क्रशर संचालक:नाम व पता अज्ञात
सुसंगत अभियोग पंजीकृत।
चालक,वाहन स्वामी एवं क्रशर संचालक (तीनों अज्ञात)
2-वाहन संख्या: UP52T2128 (ट्रक)
चालक:नाम व पता अज्ञात
वाहन स्वामी:नाम व पता अज्ञात
क्रशर संचालक:नाम व पता अज्ञात
सुसंगत अभियोग पंजीकृत।
चालक,वाहन स्वामी एवं क्रशर संचालक (तीनों अज्ञात)
3-वाहन संख्या: UP64BT9589 (हाइवा)
चालक:नाम व पता अज्ञात
वाहन स्वामी: नाम व पता अज्ञात
क्रशर संचालक:नाम व पता अज्ञात
सुसंगत अभियोग पंजीकृत।
चालक,वाहन स्वामी एवं क्रशर संचालक (तीनों अज्ञात)
4-वाहन संख्या: UP64BT6787 (हाइवा)
चालक:धर्मेन्द्र पटेल पुत्र स्व. हीरालाल पटेल,निवासी टिहरी, थाना जुगैल,जनपद सोनभद्र।
वाहन स्वामी:नाम व पता अज्ञात
क्रशर संचालक:नाम व पता अज्ञात
सुसंगत अभियोग पंजीकृत।
चालक गिरफ्तार,वाहन स्वामी एवं क्रशर संचालक दोनों अज्ञात।
संयुक्त कार्रवाई करने वाली टीम-
1.खाना निरीक्षक मनोज कुमार, खनिज विभाग,जनपद सोनभद्र।
2.सर्वेक्षक योगेश शुक्ला, खनिज विभाग जनपद सोनभद्र।
3.प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह टीम थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
शेष तीनों वाहनों के अज्ञात चालकों,वाहन स्वामियों व क्रशर संचालकों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने