नगर पंचायत अनपरा के अध्यक्ष ने छठ पूजा के अवसर पर नगरवासियों को दी शुभकामनाएं:जानिए क्या कहा..

अनपरा/सोनभद्र। छठ पूजा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में एक ऐसा पर्व है जो न केवल आस्था और भक्ति का प्रतीक है। बल्कि सामुदायिक एकता और सामाजिक समरसता का भी अद्वितीय उदाहरण है, यह पर्व सूर्य देव और छठी मईया की आराधना के रूप में मनाया जाता है। नगर पंचायत अनपरा के अध्यक्ष विश्राम प्रसाद वैसवार ने सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना कि सभी नगरवासी स्वस्थ,सुख और समृद्धि का जीवन पाएं।उन्होंने ने अपने शुभकामना संदेश में कहा की नगर पंचायत अनपरा ने निवासियों पर छठी माता की कृपा बनी रहे। परिवार के लिए कठिन व्रत रखने वाली माताओं और बहनों को मेरी तरफ से विशेष मंगलकामनाएं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना के माध्यम से हमें जीवन में प्रकाश,ऊर्जा और संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। छठ पूजा भारत का एक ऐसा पर्व है जिसमें हर वर्ग,हर जाति,और हर उम्र के लोग एक समान नजर से देखे जाते हैं। चाहे अमीर हो या गरीब,राजा हो या भिखारी, सभी एक ही घाट के जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस पर्व का संदेश यही है कि इंसान की जाति,धर्म,और आर्थिक स्थिति से परे हर कोई एक ही स्तर पर है,छठ पर्व की यह विशेषता इसे और भी महान बनाती है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। सूर्य और छठ मैया की पूजा से जुड़ा यह पर्व कई मायनों में प्रकृति पूजा का भी प्रतीक है। व्रती इस पर्व में सूर्य देव को अर्घ्य देकर प्रकृति की शुद्धता, ऊर्जा और नवीनता का सम्मान करते हैं। यह पर्व सामाजिक समरसता,नारी सशक्तिकरण और पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश भी देता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने