अनपरा/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2026 धारा 305 (ए), 317(2) बीएनएस से संबंधित पमेल में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना अनपरा पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त कबाड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी कबाड़ के आड़ में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा चोरी किए गए लोहे के सामान को इकट्ठा कर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपी एवं तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-संजय कुमार पुत्र राम बच्चन प्रसाद,निवासी ककरी रेहटा मोड़,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,उम्र लगभग 58 वर्ष। राधे कुमार पुत्र शनि,निवासी डिबुलगंज,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,उम्र लगभग 21 वर्ष।
तीन बाल अपचारी।
बरामदगी का विवरण-
चोरी की गई लोहे की सीटें अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।
उ.नि.बृजेश दुबे,चौकी प्रभारी रेनूसागर,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।
मु0आर0 रामाश्रय यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
आरक्षी शशि भूषण थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।
आरक्षी अजीत यादव थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।