मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का खुलासा:हत्या के आरोपी को थाना पन्नूगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पन्नूगंज/सोनभद्र। रामगढ़ बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए थाना पन्नूगंज ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताए कि दिनांक 27/28.01. 2026 की रात्रि में थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ बाजार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला कर मानसिक से विक्षिप्त व्यक्ति मंगरू पुत्र अज्ञात,उम्र लगभग 35 वर्ष,की हत्या की गई थी, जो कस्बा रामगढ़ में भीख मांगकर जीवनयापन करता था तथा प्रायःसड़क किनारे सो जाता था। उक्त घटना के संबंध में ग्राम चौकीदार रामबली पुत्र गुलाब, निवासी ग्राम रामगढ़,थाना पन्नूगंज,जनपद सोनभद्र द्वारा दाखिल तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
थाना पन्नूगंज पुलिस को मंगलवार 10 फरवरी को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर करवनिया नहर मझिगाईं पुलिया के पास से आरोपी विकाश कुमार उर्फ विक्की पुत्र सरवन चेरो निवासी ग्राम केवाल थाना कोन जनपद सोनभद्र,हालपता पचोखर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष,को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर से जैकेट, पैन्ट व जूता तथा शीशा जिससे मृतक की हत्या की गई थी को एक झोले से बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में 1-2 बार चोरी की घटनाएँ कर चुका है,किन्तु पकड़ा नहीं गया था तथा चोरी कर अपने जेब खर्च का प्रबंध करता था। वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ अपने ससुराल ग्राम रइया गोसाई पन्नूगंज बाजार के समीप थाना-पन्नूगंज जनपद सोनभद्र में रहता है। आरोपी ने बताया कि दिनांक 27.01.2026 को वह दिन में रामगढ़ बाजार आया था,जहाँ उसने शहजादा स्कूल,रामगढ़ के पास स्थित दुकान के समीप मृतक मंगरू को भीख में प्राप्त धनराशि गिनकर अपनी जेब में रखते देखा। उसी समय उसके मन में चोरी करने का विचार आया। दिनांक 27/28. 01.2026 की रात्रि में चोरी करने के उद्देश्य से रामगढ़ बाजार गया। शहजादा स्कूल के पास पहुँचने पर उसने देखा कि मंगरू कम्बल ओढ़कर सोया हुआ है। उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया,तभी मंगरू जाग गया और का हाथ पकड़ लिया तथा विरोध करने लगा। उसी समय किसी वाहन के आने का आभास होने पर मुझको पकड़े जाने का भय हुआ। इस पर मैंने अपनी पहनी हुई पैंट से एक काँच का टुकड़ा निकालकर मंगरू के गले पर वार कर दिया,जिससे उसके गले से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। शीशे पर लगा खून मृतक के जैकेट में पोंछ दिया और वहाँ से भाग गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र सहित मय पुलिस टीम।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने