थाना अनपरा पुलिस साइबर टीम ने फ्रॉड की गई 1,34,011 रुपए पीडित के खाते में कराई वापस

अनपरा/सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस साइबर टीम द्वारा फ्रॉड की गई 1,34,011 पीडित के खाते में वापस कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदिका श्रीमती ज्ञानमती देवी पत्नी रामविलास,निवासी औड़ी मोड़,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 25.09.2024 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवास दिलाने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर कुल ₹1,65,011/-की साइबर ठगी कर ली गई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में आवेदिका द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करते हुए संबंधित बैंक खातों में धनराशि को होल्ड कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखाओं से ई-मेल के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया। विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कुल एक लाख चौंतीस हजार ग्यारह रुपये की धनराशि पीड़िता के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। शेष होल्ड धनराशि की वापसी हेतु संबंधित बैंकों से पत्राचार प्रचलित है। पीड़िता द्वारा सोनभद्र पुलिस एवं थाना अनपरा की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
धनराशि वापस कराने वाली टीम-सत्येन्द्र कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक,थाना अनपरा,सोनभद्र।
हे.का.आनन्द मोहन बिन्द,साइबर हेल्प डेस्क,थाना अनपरा, सोनभद्र।
पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता हेतु अपील...
🔹अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट, अकाउंट नंबर,नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी से साझा न करें।
🔹किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें एवं अज्ञात क्यूआर कोड स्कैन न करें।
🔹साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने