सोनभद्र। जनपद के नगर पंचायत अनपरा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। सरकार के निर्देशानुसार,बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची को अद्यतन करने में जुटे हैं।
यह अभियान पूरे नगर पंचायत अनपरा के सभी बूथों में जोर शोर से चल रहा है। आज सोमवार को
प्राथमिक विद्यालय कौआनाला बूथ संख्या 204,205 के बीएलओ अंजनी कुमार दुबे,उर्मिला यादव, सहायक अशोक कुमार कुशवाहा, कांता प्रसाद यादव,राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा कालोनी बूथ संख्या 206,207, 208 के बीएलओ संतोषी देवी,ऊषा देवी विनीता सिंह,प्राथमिक विद्यालय औडाडांड-द्वितीय अनपरा कालोनी बूथ संख्या 199,200,201,202, 203 के बीएलओ रीता देवी, मंजू लता,अंगद पाठक, मनोज कुमार,प्रेमचंद ने सैकड़ों मतदाता के एसआईआर फॉर्म भरवाए। नगर पंचायत अनपरा में इस अभियान के प्रति उत्साह देखा गया मतदाता वे स्वयं अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं।
बीएलओ अंजनी कुमार दुबे और प्रेमचंद ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल है। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने,मृत व्यक्तियों के नाम हटाने और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एसआईआर फॉर्म में मतदाता के वर्तमान पते के साथ-साथ उसके माता-पिता का विवरण दर्ज किया जाता है। एक महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि मतदाता वर्ष 2003 में कहां का निवासी था,इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से भरवाई जा रही है। यह जानकारी इसलिए आवश्यक है ताकि एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज न हो। बीएलओ ने स्पष्ट किया कि कई लोग वर्षों से दो-तीन स्थानों पर मतदान कर रहे थे। इस अभियान के माध्यम से ऐसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाएगा, जिससे मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और सटीक बन सकेगी।