अनपरा/सोनभद्र। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के सह संयोजक एवं युवाओं के राष्ट्रीय सामाजिक संगठन, भारतीय जन सेवा मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत राज द्वारा रेणुसागर में अपने केंद्रीय कार्यालय पर जरूरतमंदों को कड़के की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नगर पंचायत अनपरा परीक्षेत्र के सैंकड़ों जरूरतमंद लोगों ने कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और कम्बल पा कर ख़ुशी जाहिर करते हुए हेमंत राज को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर हेमंत राज ने बताया कि हर धर्म हर जाति हर वर्ग के युवाओं को एक साथ लाने के लिए एकजुट करने के लिए पूरे भारत में अपने मोर्चे के द्वारा जन सेवा अभियान विगत कई वर्षों से चलाते आ रहे हैं।
आज भारतीय जन सेवा मोर्चा सोनभद्र ऊर्जांचल के सारे कार्यकर्ताओं ने मिलकर कंबल वितरण में भाग लिया और कंबल वितरण किया।
इस अवसर पर भारतीय जन सेवा मोर्चा के पदाधिकारी,सदस्य और कार्यकर्ता विजय कुमार गुप्ता,प्रदीप कुमार यादव, भूपेंद्र यादव,दयाशंकर मनदीप चौधरी,अवतार सिंह,सत्येंद्र शाह,मुकेश गुप्ता,राहुल मद्धेशिया,सुरेंद्र यादव,करण कुमार भगत, राहुल शर्मा,आनंद चौधरी, राकेश गुप्ता,प्रदीप मद्धेशिया,जनार्दन कुमार, पवन कुमार,राहुल मिश्रा, अभिषेक,राजन तिवारी, नीरज चौधरी,नवनीत, विशाल कुमार दीपक चौधरी,गगन राज मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।