सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 28.02.2026 को समय करीब 20.55 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टाटा मोटर्स शो-रूम के आगे सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े आयशर गुड्स कैरियर वाहन संख्या OD19 X 8751 की तलाशी ली गई। वाहन चालक अनन्ता द्वारी पुत्र चौधरी द्वारी निवासी जनपद अंगुल (उड़ीसा) से पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी के दौरान वाहन में लदे एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे 08 प्लास्टिक बोरों में कुल 150 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।
बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लाखों रुपये आँकी गई है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन,नगद धनराशि एवं वाहन संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 159/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अनन्ता द्वारी पुत्र चौधरी द्वारी निवासी नुनुकापासी बोइंडा, थाना हण्डपा,जनपद अंगुल (उड़ीसा), उम्र लगभग 39 वर्ष।
वांछित आरोपी-बंशीधर,तिल्लू, साडू सीलू,विकास अग्रवाल वाहन स्वामी
अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है और लगभग एक वर्ष से वाहन चला रहा है। दिनांक 24.02.2026 को उसने नाल्को,अंगुल (उड़ीसा) से एल्यूमिनियम लोड कर भीवाड़ी (राजस्थान) के लिए प्रस्थान किया था। आर्थिक तंगी के कारण अपने परिचित बंशीधर के माध्यम से “साडू सीलू” नामक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने दिनांक 26.02.2026 की रात्रि नाकची (उड़ीसा) में वाहन में लगभग 150 किलोग्राम गांजा एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर लदवाया। गांजा पहुंचाने के एवज में 50,000/-तय हुआ था,जिसमें 10,000/-अग्रिम प्राप्त हुए थे। अभियुक्त के अनुसार वाहन स्वामी को गांजा लदे होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस चेकिंग की सूचना मिलने पर वाहन को सुनसान स्थान पर खड़ा कर छिपने का प्रयास करते समय वह पकड़ा गया।
बरामदगी का विवरण-
1.08 प्लास्टिक बोरों में कुल 150 किलोग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 22.50/- लाख रुपये )
2.आयशर गुड्स कैरियर वाहन संख्या OD19 X 8751
3.01 अदद मोबाइल फोन
4.नगद धनराशि एवं वाहन संबंधी दस्तावेज
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा,थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2.उ.नि.राजेश जी चौबे,प्रभारी एसओजी जनपद सोनभद्र।
3.उ.नि.उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4.उ.नि.विनोद कुमार यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5.हे.का.अवधेश प्रजापति, हे.का.चंद्रकेश पाण्डेय,हे.का. नन्दलाल गौतम,हे.का.अमरजीत यादव, का.रुपेश कुमार का.राम सिंह यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6.हे.का.मनीष कुमार सिंह,हे.का. सतीश कुमार सिंह,का.अजीत कुमार,का.अजीत यादव,एसओजी टीम जनपद सोनभद्र
पुलिस का संदेश-
सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्यवाही लगातार जारी है। जनपद को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।