अनपरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक से मिला कॉन्टेक्ट्स एसोसिएसन के प्रतिनिधिमंडल: विभिन्न मुद्दे पर हुई चर्चा

अनपरा/सोनभद्र। थर्मल कॉन्टेक्ट्स एसोसिएसन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव राजा पांडेय के अगुवाई में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की अनपरा तापीय परियोजना के नवागत मुख्य महाप्रबंधक इं.अजय कटियार से मुलाकात कर उनका स्वागत अभिनंदन किया और पुष्पगुच्छ भेंट की और सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संविदाकारों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्य महाप्रबंधक को अवगत कराया और टेंडर प्रक्रिया के मुद्दे पर चर्चा की मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सुझाए गए पहल पर एसोसिएसन के संरक्षक ने कहा कि एक निश्चित समय पर संविदाकारों के साथ बैठक कर निदेशक लखनऊ से वार्ता की जाएगी। सचिव राजा पांडेय द्वारा टेंडर क्लबिंग पर उठाए हुए सवाल पर मुख्य महाप्रबंधक इ.अजय कटिहार ने गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया और लखनऊ वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पी.पी.सिंह,मुहम्मद सलीम खान,राजा पांडेय,अजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुभाष चौहान, आत्माराम यादव सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने