अनपरा/सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के प्रकरण में वांछित आरोपी को बिहार राज्य से गिरफ्तार किया गया। थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/ 2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नं0 01 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया बिहार उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 17.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के संबंध में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अररिया बिहार से 72 घंटे का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना अनपरा लाया गया,जिसे आज दिनांक 19.05.2026 को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत चलान किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी मोहम्मद राशिद द्वारा कूटरचना कर फर्जी तरीके से वादी के ड्राइविंग लाइसेंस संख्या UP6420140003598 पर अपना नाम,पता एवं फोटो अंकित कराते हुए DTO नागपुर महाराष्ट्र एवं DTO सिवान बिहार से फर्जी अभिलेख तैयार कराए गए थे। साथ ही आरोपी द्वारा बार-बार अपना पता बदलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नं0 01 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया बिहार, उम्र करीब 24 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी प्रभारी साइबर थाना सोनभद्र,उ.नि.संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,
हे का.शिवनन्दन सिंह साइबर थाना सोनभद्र,का.अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।