दुकान का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा धारा 331(3),305 (a),317 (2) बीएनएस के आरोपी द्वारा औड़ी मोड़ नेहरू चौक पंजाब बैंक के पास स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को थाना अनपरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए रुपये बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार आरोपी को चलान किया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-विशाल चौरसिया पुत्र स्व.जयशंकर चौरसिया निवासी औड़ी मोड़ थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,उम्र करीब 28 वर्ष।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने