अनपरा/सोनभद्र। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में रविवार की शाम को उर्जांचल युवा मंच के तत्वावधान में नगर पंचायत अनपरा के अनपरा मोड़ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने भारत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा में वक्ताओं ने लोकतंत्र में सवाल पूछने के अधिकार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत भूषण तिवारी ने अपने जीवनकाल में निर्भीकता से अपने विचार व्यक्त किए और जनहित के मुद्दों को उठाया। वक्ताओं ने समाज और लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने न्याय,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दिवंगत तिवारी के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।श्रद्धांजलि सभा में आशीष मिश्रा बागी,पंकज कुमार मिश्रा, वीके सिंह,महेश द्विवेदी,रीता पाण्डेय,कुमारी काजल, कमला सिंह कुशवाहा,अजय कुमार मिश्रा, सुमित कुमार मित्तल,शशि पाण्डेय, पप्पू गुप्ता,राजेश मिश्रा,हरिराम यादव,प्रवीण शुक्ला,सुमित वर्मा, मानवेंद्र,आरपी सिंह,रोशन शर्मा, मुकेश कुमार,गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रह।