जनपद न्यायाधीश,डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण

राकेश कुमार यादव की रिपोर्ट 
संत कबीर नगर। सोमवार को जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी व जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक,मेस,जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया गया। जिला जज,डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार परिसर में वृक्षारोपण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजनालय की व्यवस्था,साफ-सफाई आदि की गुणवत्ता ठीक पाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने