सोनूघाट/देवरिया।अखिल भारतीय मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन की ओर से आयोजित पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की संयुक्त जयंती सोनूघाट के निकट एक मैरेज हाल में वृहस्पतिवार को मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बीआरडी मेडिकल गोरखपुर टीबी एवं चेस्ट विभाग के अध्यक्ष डॉ.अश्वनी मिश्र ने अटल बिहारी बाजपेई और मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण एव द्वीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एव वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अश्वनी मिश्र ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। हम सभी का प्रयास है कि अधिक से अधिक असहाय लोगों की मदद हो। संगठन को प्रभावी बनाने के लिए सहयोग सभी लोग मिलकर करते है।मदद के विभिन्न आयाम है।इसमें अलग अलग लोगों को जिम्मेवारी देकर कार्य करें तो संगठन उतना प्रभावी होगा। हम सभी को लोगों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है सौभाग्य की बात है। संगठन के हित के लिए जो संभव होगा वह सभी कार्य किए जाएंगे।उसके पूर्व कार्यक्रम को प्रो.दयाशंकर पांडेय, चिकित्सक डॉ पवन त्रिपाठी,गिरीश चंद्र दुबे,संजय त्रिगुणायत, सतीश उपाध्याय,राजा जी पांडे,गंगेश्वर चतुर्वेदी,ब्रजभूषण दूबे,पप्पू पांडे,वेद प्रकाश दुबे,यतींद्र दुबे,सुधांशु उपाध्याय, कृष्णमोहन उपाध्याय ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस चंद्र त्रिपाठी एव संचालन महामंत्री सुधीर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर काशीनाथ मिश्र,संतोष तिवारी,शेषमणि उपाध्याय,शैलेश त्रिपाठी,टीएन मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Deoria News:मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन ने मनाई मालवीय व वाजपेई की जयंती,असहाय लोगों की मदद का लिया संकल्प
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0